आरती लक्ष्मी जी की |लिरिक्स हिंदी
ॐ जय लक्ष्मी माता
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत
हर विष्णु विधाता ॥
उमा, रमा, ब्रम्हाणी
तुम ही जग माता ।
सूर्य चद्रंमा ध्यावत
नारद ऋषि गाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता..॥
दुर्गा रुप निरंजनि
सुख-संपत्ति दाता ।
जो कोई तुमको ध्याता
ऋद्धि-सिद्धि धन पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता..॥
तुम ही पाताल निवासनी
तुम ही शुभदाता ।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशनी
भव निधि की त्राता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता..॥
जिस घर तुम रहती हो
ताँहि में हैं सद्गुण आता ।
सब सभंव हो जाता
मन नहीं घबराता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता..॥
तुम बिन यज्ञ ना होता
वस्त्र न कोई पाता ।
खान पान का वैभव
सब तुमसे आता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता..॥
शुभ गुण मंदिर सुंदर
क्षीरोदधि जाता ।
रत्न चतुर्दश तुम बिन
कोई नहीं पाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता..॥
महालक्ष्मी जी की आरती
जो कोई नर गाता ।
उँर आंनद समाता
पाप उतर जाता ॥
॥ॐ जय लक्ष्मी माता..॥
ॐ जय लक्ष्मी माता
मैया जय लक्ष्मी माता ।
तुमको निसदिन सेवत
हर विष्णु विधाता ॥
ॐ जय लक्ष्मी माता
Aarti laxmi ji ki (video)
Aarti laxmi ji ki lyrics in English